22 हजार से भी ज्‍यादा नए मरीज सामने आए एक दिन में, कल दुनिया में नंबर तीन पर आ जाएगा भारत

22 हजार से भी ज्‍यादा नए मरीज सामने आए एक दिन में, कल दुनिया में नंबर तीन पर आ जाएगा भारत

सुमन कुमार 

देश में कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा पिछले 24 घंटे में 22 हजार को पार कर गया है। ऐसा लगता है कि जल्‍द ही रोजाना मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा अमेरिका को भी पीछे छोड़कर दुनिया में सबसे अधिक हो जाएगा और एक बुरी आशंका सच साबित हो जाएगी। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने इस महामारी के फैलने के समय ही चेताया था कि भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में ये महामारी कहर बनकर टूट सकती है। हालांकि कुल मरीजों का आंकड़ा, ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा, एक्टिव मरीजों की संख्‍या और मृतकों की संख्‍या आदि अभी बहुत बुरी स्थिति की ओर इशारा नहीं करती मगर यदि अगले दो से तीन महीने में बीमारी की कोई वैक्‍सीन नहीं सामने आई तो स्थिति शायद नियंत्रण से बाहर जा सकती है। रविवार को भारत को रूस को पीछे छोड़कर कुल मरीजों के मामले में दुनिया में नंबर तीन बन जाने की आशंका है।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 235433 है। अभी तक 394226 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों के आंकड़े में तेज उछाल आया है और ये 60 प्रतिशत से ऊपर (60.8) पहुंच गया है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 37 प्रतिशत से नीचे (36.31) आ गई है। पिछले 22 दिनों से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले कम होती जा रही है और आज ये फासला बढ़कर 24 प्रतिशत से ऊपर तक पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 18655 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में करीब 3 प्रतिशत (2.91) से कुछ कम को बचाया नहीं जा सका है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 648315 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22771 नए मामले सामने आए हैं और 442 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 14335 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। गुरुवार की रात तक देश में 20903 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के दो लाख 42 हजार 383 टेस्‍ट हुए हैं। गुरुवार की देर रात तक देश में कुल 92 लाख 97 हजार 749 कोरोना टेस्‍ट हुए थे और शुक्रवार की देर रात तक ये आंकड़ा 95 लाख 40 हजार 132 पर पहुंच गया।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

शनिवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 12 लाख 86 हजार 509 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में 63 लाख 99 हजार 311 मरीज ठीक हो चुके हैं और 5 लाख 30 हजार 951 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 56.69 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बहुत बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 4.70 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 3 प्रतिशत से कम है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर शनिवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 442 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 45 प्रतिशत अकेले महाराष्‍ट्र में और 85.5 प्रतिशत देश के 6 राज्‍यों में हुई हैं। इन छह राज्‍यों में सबसे अधिक 198 मौतें महाराष्‍ट्र में और उसके बाद तमिलनाडु में 64, दिल्‍ली में 59, कर्नाटक में 21 और गुजरात, बंगाल में 18-18 मौतें हुई हैं। इसके अलावा शेष 14.5 प्रतिशत मौतें देश के 11 अन्‍य राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से उत्‍तर प्रदेश में 14, राजस्‍थान में 10, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में 8-8, पंजाब में 5, मध्‍य प्रदेश, हरियाणा, जम्‍मू-कश्‍मीर में 4-4, बिहार में 3 और असम, ओड‍िशा में 2-2 मौतें हुई हैं।

राज्‍यों में नए मरीजों की क्‍या है स्थिति

देश में शुक्रवार की देर रात तक कोरोना के एक दिन में 22771 नए मरीज सामने आए हैं। अकेले महाराष्‍ट्र में 6364 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 4329 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा दिल्‍ली में 2520, तेलंगाना में 1892, कर्नाटक में 1694, उत्‍तर प्रदेश में 972, आंध्र प्रदेश में 837, गुजरात में 687, बंगाल में 669, असम में 660, ओडिशा में 561 और हरियाणा में 494 नए मरीज सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें - इम्यूनिटी रातों रात नहीं बढ़ती, औषधि के साथ-साथ भोजन और जीवनशैली में भी बदलाव जरूरी

बच्चों को कम प्रभावित कर रहा है कोविड-19, जानें शोध में क्यों कही गई ये बात

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

9096

7632

206

16934

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

62

54

0

116

अरुणाचल प्रदेश

176

75

1

252

असम

3310

6349

14

9673

बिहार

2660

8214

80

10954

चंडीगढ़ 

58

393

6

457

छत्तीसगढ़

614

2437

14

3065

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

161

96

0

257

दिल्ली

26148

65624

2923

94695

गोवा

744

734

4

1482

गुजरात 

7763

24933

1904

34600

हरियाणा

4057

11691

255

16003

हिमाचल प्रदेश 

356

667

10

1033

जम्मू एंड कश्मीर 

2825

5075

119

8019

झारखंड

679

2001

15

2695

कर्नाटक

10612

8805

293

19710

केरल

2098

2841

25

4964

लद्दाख

223

777

1

1001

मध्य प्रदेश 

2655

11049

593

14297

महाराष्ट्र 

79927

104687

8376

192990

मणिपुर

677

639

0

1316

मेघालय

18

43

1

62

मिजोरम

36

126

0

162

नागालैंड

311

228

0

539

ओडिशा

2372

5705

29

8106

पुडुचेरी

459

331

12

802

पंजाब

1514

4266

157

5937

राजस्थान

3331

15281

440

19052

सिक्किम

49

53

0

102

तमिलनाडु

42958

58378

1385

102721

तेलांगना

9984

10195

283

20462

त्रिपुरा

325

1199

1

1525

उत्तराखंड

525

2481

42

3048

उत्तर प्रदेश 

7451

17597

749

25797

वेस्ट बंगाल

6200

13571

717

20488

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

4999

   

4999

भारत में कुल मामले

235433

394227

18655

648315

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।